ग्वालियर गिर्द: अचलेश्वर मंदिर के पास मजार पर बवाल, नारेबाजी के बीच भारी पुलिस बल तैनात
ग्वालियर में अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास मजार निर्माण को लेकर सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे माहौल गरमा गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया, मजार हटाने की मांग उठाई और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला तथा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।