पूरनपुर: केसपुर में डेंगू और स्क्रब टाइफस का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव भरकलीगंज केसपुर कला गांव में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि स्क्रब टाइफस के भी दो मामले सामने आए हैं। बीमारी से जान गंवाने वाली महिला की एलाइजा जांच रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार मिल रहे मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है।