मोतिहारी: पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के दो छात्रों और एक छात्रा की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने की खबर मिलते ही मचा कोहराम
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के दो छात्रों और एक छात्रा की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।मृतकों में मोतिहारी शहर के चांदमारी निवासी वैभव व ऋषि कुमार और रक्सौल शहर के नागा रोड निवासी सोनू सिंह की पुत्री निधि कुमारी उर्फ सोना सिंह हैं।वैभव का शव मिल गया है। शेष दोनों की तलाश जारी है।