डीडवाना: राजकीय बांगड़ कॉलेज की बदहाली को लेकर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, प्राचार्य को ज्ञापन दिया, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
राजकीय बांगड़ कॉलेज की बदहाली को लेकर एबीवीपी ने मोर्चा खोल दिया। इसको लेकर छात्र नेताओं ने जमकर नारेबाजी की एवं प्राचार्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि विद्यार्थियों की सुविधाओं की अंधे की कॉलेज प्रशासन द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।