हथुआ: भीषण गर्मी: डीएम ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूल किए बंद, कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाएं 11 बजे तक
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और जानलेवा होती गर्मी को देखते हुए गोपालगंज जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को एक कड़ा आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।