इटाढ़ी: इटाढ़ी रेल गुमटी खोलने की मांग हुई तेज, डीआरएम से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष
Itarhi, Buxar | Jul 4, 2026 इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा आम लोगों के आवागमन के लिए खोलने की मांग अब तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार उपाध्याय ने दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। डीआरएम ने उन्हें बताया कि रेलवे गुमटी जिला प्रशासन के अनुरोध पर बंद की गई है।