पार्षद मोनिका भारद्वाज ने PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह को बांधी राखी
शिमला। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पार्षद मोनिका भारद्वाज ने अपने भाई एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को राखी बांधी। इस दौरान उन्होंने इसे अपने लिए बेहद भावुक और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
मोनिका भारद्वाज ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनत्व से जुड़ा एक अनमोल बंधन है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके भाई सदैव स्वस्थ, खुश और सफल रहें तथा जीवन में उनकी हर मनोकामना पूर्ण हो।
उन्होंने कहा कि भगवान विक्रमादित्य सिंह को जीवन के हर कदम पर सफलता, शक्ति और समृद्धि प्रदान करें तथा वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ते रहें।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर मोनिका भारद्वाज ने अपने भाई को राखी बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।