ओरमांझी: हरमू रोड: राइफल शूटिंग क्लब के वाशरूम में छिपे कैमरे से रिकॉर्डिंग का आरोप, जांच की मांग
हरमू रोड स्थित एक राइफल शूटिंग क्लब के वाशरूम में छिपे मोबाइल और कैमरे से रिकॉर्डिंग किए जाने का आरोप सामने आया है। रविवार की रात करीब आठ बजे एक बच्ची के पिता ने यह आरोप लगाते हुए संस्थान के सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को वाशरूम में मोबाइल और कैमरा रखे होने की जानकारी मिली थी। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित लोगों से