धनौरा: गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाई में रामलीला मंच पर श्रीराम और रावण बने कलाकारों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
रविवार रात 1:50 पर क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाई में हो रही रामलीला के दौरान कलाकार बने श्रीराम व रावण धक्का देने के ऊपर भिड़ गए। रविवार की रात वायरल हुए वीडियो में गांव सलेमपुर गोसाई में रामलीला मंचन के दौरान श्री राम व रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार धक्का के बाद मारपीट हो गई, वह मौजूद युवक ने इसका वीडियो वायरल कर दिया।