स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रखंड मुख्यालय से लेकर पंचायत सचिवालयों, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।