कुटुंबा: अंबा में वोट चोरी के आरोप के खिलाफ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितता के आरोपों को लेकर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंबा में प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच और लोकतांत्रिक प्रक