हलसी: हलसी थाना पुलिस ने दो NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा
हलसी थाना की पुलिस ने 2 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3 बजे उसे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने बिल्ली गांव से इसी गांव के रहने वाले सकलदेव यादव के पुत्र बिरजू यादव को तथा मोहद्दीनगर गांव से इसी गांव के रहने वाले नरेश महतो के पुत्र विजय महतो को गिरफ्तार किया है. शनिवार एवं रविवार के बीच रात में इन्हें गिरफ्तार किया गया.