चांडिल: चांडिल के साधु बांध माठिया दशनामी नागा सन्यासी आश्रम में देवस्नान पुर्णिमा में नहलाये गए प्रभु जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र
चांडिल के साधु बांध मठिया दशनामी नागा सन्यासी आश्रम चांडिल में सोमवार दोपहर 1 बजे ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष पुर्णिमा के पावन अवसर पर प्रभु जगन्नाथ,बड़े भाई बलभद्र व बहन देवी सुभद्र को स्नान मंडप में दुध,दही,मधु,गंगाजल,गुलाब जल आदि से स्नान कराया गया।प्रभु की स्नान के दौरान काशी विश्वनाथ से आये पुजारियों द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना किया गया।