मिर्ज़ापुर: 12 वर्षीय बच्चे की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने विंध्याचल के सेमरी गांव के मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर किया चक्का जाम
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी केशव बिंद के 12 वर्षी पुत्र प्रिंस बिंद का शव कुसीयरा फाल जंगल में मिलने से ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह सेमरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। जिससे दोनों तरफ का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया है ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी का एनकाउंटर किया जाए। मौके पर कोई अधिकारी मौजूद नहीं है।