कुंडा: राम नगर बाजार में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की हुई मौत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रायबरेली निवासी राजमिस्त्री राजाराम प्रजापति (55) की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया की पीछे मुड़ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट पहनने के बावजूद राजाराम को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजक