जगाधरी: रेलवे पुलिस द्वारा मिले लावारिस शव का शिव सेवा समिति ने यमुना तट पर किया अंतिम संस्कार
वीरवार को 3:30 बजे शिव सेवा समिति की ओर से लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें आज शव को मुख्य अग्नि देने के लिए रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान संजीव सेठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। और संस्था के इस कार्य की सराहना भी की। रेलवे पुलिस को यह शव रेलवे ट्रैक पर मिला था जिसकी पहचान न होने पर संस्कार के लिए संस्था के हवाले किया था।