फैज़ाबाद: आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने की। बैठक में आए हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।