फैज़ाबाद: भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद का अयोध्या में निषाद पंचायती मंदिर में निषाद समाज के अध्यक्ष ने भव्य स्वागत किया
भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद का अयोध्या में निषाद पंचायती मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर निषाद समाज अध्यक्ष संतोष निषाद समेत कई प्रमुख नेताओं और समाजसेवियों ने उनका अभिनंदन किया। सांसद के स्वागत समारोह में रनर चेयरमैन लालमणि निषाद, भाजपा नेता अच्छे लाल निषाद, सभासद अमरजीत निषाद, देवपत माझी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल निषाद शामिल रहे।