चौरीचौरा: घर में घुसकर मनबढ़ युवक ने पत्नी से की छेड़खानी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की दे रहा है धमकी, केस दर्ज
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं अपने जीवन यापन के लिए गांव के चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर अपने मकान में जनरल स्टोर की दुकान चलाता हूं मेरी गैर मौजूदगी में मेरी पत्नी चलाती है मेरे गांव के रहने वाले करन प्रजापति उच्च जाति का दबंग परिवार है और गरीब समझकर उत्पीड़न व परेशान कर रहा है।