हुज़ूर: रातीबड़ इलाके में सीमेंट प्लांट में क्वालिटी इंजीनियर को बनाया गया बंधक, पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में
Huzur, Bhopal | Aug 12, 2024 रातीबढ़ इलाके में स्थित गोरागांव आयुष इंटरप्राइजेज के क्वालिटी इंजीनियर को प्लांट में बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वारदात को पांच नंबर में स्थित तुलसी टावर के प्रोजेक्ट इंजीनियर और सुपरवाइजर ने अंजाम दिया है। फरियादी ने थाना रातीबढ़ पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है|