हुज़ूर: भोपाल के फल कारोबारी के साथ 83 लाख की ठगीः मुंबई के व्यापारी ने की वारदात,निशातपुरा पुलिस ने दर्ज की FIR
Huzur, Bhopal | Aug 12, 2024 भोपाल के फल कारोबारी से मुंबई के कारोबारी ने करीब 83 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने एक करोड़ से ज्यादा रुपयों के फल मंगाए थे लेकिन मात्र 21 लाख रुपए ही चुकाए। इसके बाद आरोपी ने माल लेना बंद कर दिया। रकम चुकाने के नाम पर आना कानी करने लगा। परेशान कारोबारी ने मामले की शिकायत पुलिस थाना निशातपुरा में की। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है।