गया टाउन सीडी ब्लॉक: मेले में गंदगी पर सख्ती, हर घंटे होगी सफाई की निगरानी; गंदगी मिलने पर अफसरों की तय होगी जवाबदेही: DM
गयाजी पितृपक्ष मेला में स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीएम डॉ. शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 अक्टूबर तक सड़क गली, नालियों में गंदगी नहीं रहने देने का निर्देश दिया गया।लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।इसकी जानकारी आज दिनांक 18 सितंबर शुक्रवार की शाम 5 बजे दी है।