BREAKING : सुपौल DM सावन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों में साथ जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई. उक्त बैठक में न्यायालय वाद संबंधी, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद एवं विभिन्न जन कल्याणाकारी योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. साथ ही सहयोग पोर्टल पर ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गयी, जिसमें सभी पदाधिकारियों को ससमय आवेदनों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया. उक्त बैठक मो0 तारीक, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री विकास कुमार, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल, श्री सतीश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, श्री विकास कुमार कर्ण, जिला नजारत उप समाहर्ता, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता, सुपौल, श्री अमित कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुपौल एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे. जिला के इतर के पदाधिकारीगण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिए.
#highlightseveryone #viralreels #fbreels #reelsvideo #Chhatapur #NewsUpdate #delhi #Supaul #newsfeed #birpur #mitting #LokShikayat #SahyogPortal #bihar #reels #samikshabaithak District Administration Supaul Niraj Kumar Singh Supaul Police Supaul NEWS7 Samrat Choudhary Bihar government
Information & Public Relations Department, Government of Bihar