नावकोठी: हसनपुर बागर में शादीशुदा महिला हुई फरार, पति ने अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का कराया मामला दर्ज
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर से एक शादीशुदा महिला घर से लापता हो गई है। महिला के पति ने लिखित आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी घर से बेगूसराय इलाज कराने के नाम पर निकली और वह वापस नहीं आयी,उसने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शादी के नियत से अपहरण करने का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।