नावकोठी: प्रखंड के दो अलग-अलग स्थानों पर ठनका गिरने से गाय और भैंस की हुई मौत, परिजनों ने मुआवजे की लगाई गुहार
नावकोठी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थान पर ठनका गिरने से दो मवेशी की मौत हो गई है। इसके तहत पीड़ित रमौली के सुनील सहनी की पत्नी बबली देवी और डफरपुर पंचायत के टेकनपुरा के अभय कुमार उर्फ कारे लाल ने सीओ को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है। बबली देवी एवं कारेलाल ने बताया कि उसकी गाय बथान पर बंधी हुई थी, अचानक तेज बारिश के दौरान ठनका गिरने से उसकी मौत हो गयी।