झाझा: महापुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में आवास मरम्मत के लिए मिले ₹40000 में पांच महिलाओं से एक व्यक्ति ने ठगे ₹20-20 हजार
Jhajha, Jamui | Feb 10, 2024 झाझा प्रखंड के महापुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 में आवास योजना की मरम्मत को लेकर पांच महिला लाभुकों के खाते में आए ₹40 हजार में दिलीप यादव नामक व्यक्ति ने प्रत्येक लाभुक से ₹20-₹20 हजार ठग लिये। लाभुकों ने नाराजगी जताई और बीडीओ रवि जी से इस मामले में संज्ञान लेकर ठगी में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं बीडीओ ने मामले की पूरी जांच कराने की बात कही है।