झाझा: धपरी मोड़ के पास एक स्कूटी चालक सड़क दुर्घटना में हुआ घायल, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल जमुई किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Feb 9, 2024 धपरी मोड के पास दूसरे वाहन के चकमा दिए जाने से स्कूटी चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल की पहचान शैर गांव निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है। जिसे लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया गया। जहां डाॅ.बीके राय के द्वारा घायल युवक का इलाज किया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डाॅक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर किया।