झाझा: झाझा थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
Jhajha, Jamui | Feb 9, 2024 शुक्रवार को झाझा थाने में सरस्वती पूजा को लेकर थानाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। एसडीपीओ राजेश कुमार व BDO मुख्य रुप से मौजूद रहे। एसडीपीओ ने लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न करने के लिए कहा। वहीं, थाना अध्यक्ष ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि डीजे पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।