झाझा: BDO ने झाझा थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में देवी सरस्वती को लोक भौजाई बताने की बात पर जताया खेद
Jhajha, Jamui | Feb 10, 2024 झाझा थाने में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक में झाझा बीडीओ रविजी के द्वारा देवी सरस्वती को लोक भौजाई बनाने की बात कहने पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं शनिवार को बीडीओ ने अपने द्वारा बोले गए शब्दों पर खेद जताया और कहा कि मेरी भावना हमेशा शुद्ध है। गलती से मेरे मुंह से इस शब्द का उच्चारण हो गया।