पटियाली: सीओ संदीप वर्मा ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्ती बरती, गंजडुंडवारा में बुलेट बाइक सीज कर बाइक सवारों पर की कार्रवाई
गंजडुंडवारा में पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने चेकिंग के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक सीज कर दी। बाइक सवारों पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि तेज आवाज वाले अवैध साइलेंसर हटाकर कंपनी फिटेड साइलेंसर ही लगाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी। सीओ ने कहा कि ऐसे साइलेंसरों से आमजन परेशान होते हैं, इसलिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।