लाडपुरा: कोटा में 26 साल की महिला की संदिग्ध मौत, गले में मिले निशान, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज
Ladpura, Kota | Sep 2, 2026 कोटा में 26 साल की महिला की मौत का मामला सामने आया है। वह कमरे में अचेत हालत में मिली। महिला के गले पर निशान मिलने के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मौत मान रही है। मामले में लाडपुरा तहसीदार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। सूचना देने के बाद भी महिला के पीहर पक्ष से कोई सदस्य नहीं आया।