बाढ़: उमानाथ होटल समिति संघ की सांकेतिक हड़ताल, बंद रहीं सभी दुकानें, यात्रियों को हुई परेशानी
Barh, Patna | Aug 20, 2026 बाढ़ के प्रसिद्ध उमानाथ सती स्थान में महंगाई के खिलाफ उमानाथ होटल समिति संघ ने गुरुवार को एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान परिसर के सभी होटल बंद रहे, जिससे शवदाह के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को खाने-पीने के सामान के लिए काफी परेशानी हुई। नालंदा से पहुंचे एक यात्री ने लगभग 4 बजे बताया कि होटल बंद होने के कारण उन्हें भूखे ही वापस लौटना पड़ रहा है।