बोध गया: चुनाव आयोग मुद्दे पर भाजपा सांसद के. सुधाकर विपक्ष पर बरसे, बोले- झूठी कहानी गढ़कर राजनीति कर रहा विपक्ष
Bodh Gaya, Gaya | Sep 29, 2026 बोधगया में भाजपा सांसद के. सुधाकर ने चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन पर सवाल उठाए।मंगलवार की सुबह 9 बजे उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए, लेकिन वह जंतर-मंतर पर बैठकर राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष गलत नैरेटिव बनाकर हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहा है।