लालगंज: लालगंज में दलहन व मक्का बीज न मिलने से किसान परेशान, मार्च में भी नहीं हुआ वितरण
लालगंज प्रखंड क्षेत्र में दलहन एवं मक्का का बीज नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। मार्च माह समाप्त होने के बावजूद प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा अब तक मूंग, उड़द एवं मक्का का बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसान बीज लेने के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां बीज उपलब्ध नहीं है।बताया गया कि प्रखंड के लिए मूंग का 24 कुंटल, उड़द का 15 कुंटल तथा