चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी और विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। कलक्टर ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की है।