करनैलगंज: कजरी तीज पर्व को लेकर सरयू घाट पर डीएम ने तैयारियों का किया निरीक्षण
आगामी कजरी तीज पर्व को लेकर मंगलवार 2 बजे DM प्रियंका निरंजन व CDO ने सरयू घाट का निरीक्षण किया। DM ने संबंधित विभागो के अधिकारियो को निर्देश दिए कि साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था व यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं को श्रद्धालुओ की सुविधा हेतु सभी आवश्यक प्रबंध समय से पूरे किए जाएं,जिससे पर्व शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।