करनैलगंज: एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर
घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे जिला सूचना विभाग ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि गिरजा बैराज से 1,55,103 क्यूसेक, शारदा बैराज से 1,53,584 क्यूसेक और सरयू बैराज से 18,214 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। देर रात और सुबह छोड़ा गया पानी फिलहाल नदी में बह रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन अलर्ट पर है।