औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत भरौंधा पैक्स चुनाव का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद कराई गई मतगणना में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी नीतीश कुमार को 140 वोटों से पराजित कर लगातार चौथी बार भरौंधा पैक्स के अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। जीत के साथ ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।