मुरैना: पिपरई तिराहे पर श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, आधा दर्जन से अधिक घायल, दो रेफर
Morena, Morena | Apr 10, 2026 सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपरई तिराहे पर कार चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसा। जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया ।जिनमें से डॉक्टर के द्वारा दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच मेंजुटी है।