पटियाली: गंजडुण्डवारा पुलिस ने जमीन में गड्ढा खुदवाकर 95 लीटर अवैध शराब को कराया नष्ट
गंजडुण्डवारा थाना पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत आबकारी अधिनियम से जुड़े 20 मुकदमों में जब्त 95 लीटर अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नष्ट कराया। पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये कीमत की शराब को जमीन में गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट किया। इस दौरान नायब तहसीलदार पटियाली मुकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।