फूलपुर: पवई पुलिस ने मोटर चोरी का किया खुलासा, बरामद की 2 हार्स पावर विद्युत मोटर, एक व्यक्ति गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के थाना पवई की पुलिस ने विद्युत मोटर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई सिल्वर कंपनी की 02 हार्स पावर मोटर बरामद कर ली है। ग्राम प्रतापपुर निवासी सुभाष सिंह ने 11 फरवरी 2026 की रात खेत स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर मोटर चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हुई थी।