आगरा: आगरा पुलिस कमिश्नरेट के परिवार परामर्श केंद्र में 13 जोड़े हुए एकजुट, कुशल काउंसलर्स ने परिवारों को टूटने से बचाया
Agra, Agra | Sep 28, 2024 आगरा पुलिस कमिश्नरेट के परिवार परामर्श केंद्र में, पति-पत्नी के बीच आपसी मतभेद और पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु एक विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कुल 35 जोड़े शामिल हुए, जिनमें से 13 जोड़ों को कुशल काउंसलर्स ने सफलतापूर्वक एकजुट किया।