आगरा: ताजमहल की ऐतिहासिक सुंदरता से 39 सदस्यीय विदेशी डेलिगेशन प्रभावित हुआ
Agra, Agra | Sep 29, 2024 आगरा पहुंचे अलग अलग देशों के डेलिगेशन ने ताजमहल का दीदार किया। इस डेलिगेशन में लगभग 39 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने ताजमहल की सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व को देखा और इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।ताजमहल में इस डेलिगेशन का दौरा लगभग दो घण्टे चला। जिसमे सभी सदस्यों ने जमकर फोटो सेशन कराया ।