आगरा: मनकामेश्वर मंदिर से निकली श्रीराम बारात, केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ
Agra, Agra | Sep 28, 2024 उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला यानी जनकपुरी का मेला इस बार कोठी मीना बाजार मैदान में सजाया जा रहा है, इसी को लेकर शनिवार शाम करीब 4:00 बजे मनकामेश्वर महादेव मंदिर से श्री राम बारात निकली इस दौरान सैकड़ो की संख्या में झांकियां सजाई गई, वहीं कैप्टन शुभम गुप्ता की झांकी कोतूहल का विषय रही, केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने श्री राम बारात का शुभारंभ किया।