आगरा: जर्मनी से ताजमहल घूमने आए 2 पर्यटकों का कैब में छूटा आईपैड, पुलिस ने खोजकर थाना पर्यटन पर किया सुपुर्द
Agra, Agra | Sep 28, 2024 जर्मनी से आगरा ताजमहल घूमने के लिए 2 पर्यटक आए थे, और वह अपना आईपैड कैब में ही भूल गए, इसकी सूचना थाना पर्यटन पुलिस को दी गई, पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कैब ड्राइवर की लोकेशन ट्रेस की और आईपैड बरामद कर शनिवार करीब 1:30 बजे थाना पर्यटन पर पर्यटकों के सुपुर्द कर दिया, कैब ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।