अथमलगोला: फुलेलपुर के सामने फोरलेन पर पुलिस ने 73 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक और एक विधि विरुद्ध बालक को पकड़ा
रविवार की संध्या करीब 7 बजे अथमलगोला थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के फुलेलपुर गांव के सामने फोरलेन से एक टेंपो पर लदे 73 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने टेंपो पर सवार सबनिमा गांव निवासी एक युवक और एक अन्य विधि विरुद्ध बालक को निरुध करते हुए अग्रेत्तर कारवाई में जुटी हुई है।