अथमलगोला: रामनगर दियारा में किसान की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
अथमलगोला के रामनगर दियारा में बीते 5 मई को किसान की हुई हत्या मामलें में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नबाब राय हत्याकांड में नामजद दो आरोपित सोहन राय एवं झंटू कुमार लहेरिया टोला निवासी को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार दोनों आरोपित को अग्रेत्तर कारवाई के बाद गुरुवार की दोपहर एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।