जलालाबाद: मालूपुर में नमकीन कारखाने का ताला तोड़कर 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी, पुलिस से की कार्रवाई की मांग
जलालाबाद, शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र में बरेली रोड स्थित एक मालूपुर गांव के नमकीन के कारखाने का ताला तोड़कर चोर करीब 1.30 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला गोपालनगर निवासी अंकित गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कारखाना ग्राम मालूपुर में है