गिर्वा: उदयपुर जिले के सरकारी स्कूल में छात्रों के बीच झगड़ा, लोहे के हथियार से किया गया हमला, सूरजपाल थाना क्षेत्र की घटना
Girwa, Udaipur | Feb 3, 2025 शहर के सरकारी सी सैकंडरी फतह स्कूल में 12वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। G सेक्शन के छात्र ने F सेक्शन के छात्र यशवंत चौधरी पर लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके घुटने के नीचे चोट आई। झगड़ा उस समय हुआ जब यशवंत ने दो छात्रों को लड़ाई करने से रोका। घटना के बाद हमलावर छात्र फरार हो गया। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी l