रसूलाबाद: माल के पुर्वा गांव में मामूली विवाद में गाली गलौज के बाद हुई मारपीट एक घायल, घायल की उपचार के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के माल का पुरवा गांव में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई, जिसमें गंगाप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो अभियुक्तों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू की है।